मुख्य पटल शिक्षक समूह डॉ. मीना शर्मा

डॉ. मीना शर्मा

विज़िटिंग प्रोफ़ेसर

मीना शर्मा जानी-मानी पत्रकार और टीवी प्रस्तोता रही हैं। 2016 में राष्ट्रपति ने पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें महिलाओं के लिए सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान ‘नारी शक्ति पुरस्कार’ से नवाजा।

ऑल इंडिया रेडियो से अपने कॅरियर की शुरुआत करने वाली डॉ. शर्मा को रेडियो, प्रिंट और टीवी की सभी विधाओं में 23 से अधिक वर्ष काम का अनुभव है। ऑल इंडिया रेडियो के अलावा दूरदर्शन, जी न्यूज, सहारा समय, फोकस न्यूज, टीवी 18 नेटवर्क में विभिन्न संपादकीय पदों पर काम करने वाली डॉ. मीना शर्मा के नाम कई बड़े शो दर्ज हैं। पेशेगत कर्तव्य की सीमाओं से परे सामाजिक विकास में योगदान देने के लिए उन्हें महाराणा मेवाड़ फाउंडेशन ने ‘पन्नाधाय नेशनल अवार्ड’ से सम्मानित किया। उनके द्वारा निर्देशित और संपादित टीवी शृंखला ‘अबके बरस मोहे बिटिया ही दीजो’ में सामने लाई गई देश की सफल महिलाओं को भारत सरकार ने में गणतंत्र दिवस समारोह में विशेष मेहमान बनाया था।

दूरदर्शन पर ‘न्यूज नाइट’ उनका चर्चित कार्यक्रम रहा है। सार्थक राजनीतिक बहस पर केंद्रित ‘देश की बात डॉ. मीना शर्मा के साथ’ ईटीवी पर सबसे ज़्यादा देखा जाने वाला शो था। उन्होंने वाला फोकस न्यूज पर जनता के मुद्दों को आवाज देने के लिये शुरु किए गए जन-संवाद के कार्यक्रम ‘आपके मुद्दे आपके साथ’ में आम जनता के मुद्दों को शिद्दत से उठाया गया।

एक खोजी पत्रकार के रूप में डॉ. मीना शर्मा ने (श्रीपाल शक्तावत के साथ) कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिए जिस साहस का परिचय दिया, उसकी गूंज राष्ट्रपति भवन से लेकर वाशिंगटन टाइम्स तक सुनी गई।

about image