मुख्य पटल पुस्तकालय

पुस्तकालय

विश्वविद्यालय में पुस्तकालय जानकारी और ज्ञान का खजाना होता है, जो विद्यार्थियों और शिक्षकों के विकास में अहम भूमिका अदा करता है। हरिदेव जोशी विश्वविद्यालय अपने समृद्ध पुस्तकालय के बल पर उत्कृष्टता के एक केंद्र के बतौर उभरेगा, जहाँ दुर्लभ कृतियों, पुरानी पत्रिकाओं और नवीनतम पुस्तकों तथा मीडिया पर अन्य दृश्‍य-श्रव्‍य सामग्री का संचयन होगा।

यह पुस्तकालय विद्यार्थियों, शोधार्थियों और शिक्षकों के लिए एक सघन पाठ्य-सामग्री ही नहीं, संदर्भ सामग्री और शोध के जर्नल उपलब्ध करवाएगा। यहाँ मीडिया से संबंधित पुस्तकें और अन्य सामग्री क़ानून, इतिहास, संचार शोध, सिनेमा अध्ययन, विकास पर्यावरणीय मुद्दों, विज्ञापन और जनसंपर्क समेत अन्य विषयों पर उपलब्ध होंगी। पुस्तकालय में हिंदी और अंग्रेज़ी के समाचार-पत्रों के साथ सामयिक पत्रिकाएँ भी पढ़ी जा सकेंगी।

पुस्तकालय की ओर से जन-सहयोग से पुस्तकें और दृश्य-श्रव्य सामग्री जुटाने का उद्यम भी किया गया है। प्रतिष्ठित पत्रकारों के संग्रह से उपयोगी सामग्री आमंत्रित की गई है। विश्वविद्यालय के संस्थापक-कुलपति ओम थानवी ने अपने निजी पुस्कालय और सिनेमा आदि के संग्रह से एक हजार कृतियों का योगदान किया है। करीब एक हजार पुस्तकें इंडिया इंटरनेशनल सेंटर के सहयोग से प्राप्त हुई हैं। इसी तरह अनेक पत्रकारों से महत्त्वपूर्ण पुस्तकें और संदर्भ सामग्री प्राप्त हो रही है, जो अन्यथा अब अनुपलब्ध है।

about image